Share This Article रायपुर, 14 अक्टूबर 2026 / ETrendingIndia / गरियाबंद जिला पंचायत में कार्यक्रम अधिकारी, सहायक प्रोग्रामर और लेखापाल के पदों पर संविदा भर्ती निकली है। विकसित भारत–जी राम जी मिशन (ग्रामीण) के तहत होने वाली इस भर्ती में कुल 6 पद भरे जाएंगे। योग्य अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन करना होगा। निर्धारित प्रारूप में आवेदन पंजीकृत डाक/ स्पीड पोस्ट से जमा करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2026 शाम 5:30 बजे तक निर्धारित है। पदों का विवरण कार्यक्रम अधिकारी: 2 पदसहायक प्रोग्रामर: 1 पदलेखापाल: 3 पदकुल रिक्तियां: 6 पद कितना मिलेगा संविदा वेतन? कार्यक्रम अधिकारी: ₹39,875 प्रतिमाह सहायक प्रोग्रामर: ₹ 35,165 प्रतिमाह लेखापाल: ₹23,350 प्रतिमाह शैक्षणिक योग्यता कार्यक्रम अधिकारी-एमबीए/ बीई / ग्रामीण प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन (MRTM) में स्नातकोत्तर डिग्री/गणित या भौतिक विषय सहायक प्रोग्रामर-कंप्यूटर साइंस एवं सूचना प्रौद्योगिकी में एमएससी, एमसीए या समकक्ष योग्यता।अथवा कंप्यूटर साइंस एवं सूचना प्रौद्योगिकी में बीई/बीटेक या समकक्ष डिग्री। लेखापाल-अनुसूचित जाति/ जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ बी.कॉम।अन्य अभ्यर्थियों के लिए संबंधित विषय में न्यूनतम 55% अंकों के साथ बी.कॉम।( बस्तर और सरगुजा संभाग के लिए द्वितीय श्रेणी में बी काम उत्तीर्ण ) कैसे होगा चयन? चयन प्रक्रिया में शैक्षणिक योग्यता, कंप्यूटर प्रायोगिक परीक्षा और कार्य अनुभव को निर्धारित अंक दिए जाएंगे। पद के अनुसार मेरिट तैयार की जाएगी। आयु सीमा एवं आवेदन की अंतिम तिथि न्यूनतम आयु: 21 वर्षअधिकतम आयु: 35 वर्षआयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी।( छूट के संबंध में छत्तीसगढ़ निवासियों एवं विभिन्न वर्गों के लिए समय समय पर जारी निर्देशों की पात्रता होगी)। विज्ञापन एवं आवेदन पत्र का विस्तृत प्रारूप सम्बन्धित कलेक्ट्रेट कार्यालय, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायतों के सूचना पटल तथा जिले की वेबसाइट www.gariaband.gov.in में देखा जा सकता है. Share This Article Post navigation इग्नू में सरकारी नौकरी का मौका…! सहायक निदेशक समेत 14 पदों पर भर्ती, 1.77 लाख रुपये तक वेतन