Share This Article रायपुर, 18 अक्टूबर 2026 / ETrendingIndia / दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन इस वर्ष भी खारून नदी स्थित महादेवघाट के पास पाटन पुलिया के विसर्जन कुंड में किया जाएगा। इसके लिए रायपुर नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। विसर्जन स्थल पर रोशनी, क्रेन, मंच, लाउडस्पीकर, पानी और साफ-सफाई की व्यवस्था की जाएगी। 20 अक्टूबर सुबह 6 बजे से 25 अक्टूबर सुबह 6 बजे तक निगम के अधिकारी-कर्मचारी तीन पालियों में तैनात रहेंगे। महादेवघाट में होगी विसर्जन की व्यवस्था नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के आदेशानुसार, विसर्जन कुंड स्थल पर व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी जोन क्रमांक 8 की जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल को सौंपी गई है। तीन पालियों में लगेगी ड्यूटी विसर्जन व्यवस्था के सुचारु संचालन के लिए 20 अक्टूबर सुबह 6 बजे से 25 अक्टूबर सुबह 6 बजे तक अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक पाली 8 घंटे की होगी। NGT के निर्देशों का करना होगा पालन नगर निगम ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) तथा छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। विसर्जन स्थल पर निर्धारित व्यवस्थाओं के संचालन और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। Share This Article Post navigation Free NEET Coaching : कोरबा के 150 मेधावी छात्रों को JEE-NEET की मुफ्त कोचिंग, चयन होने पर आगे की पढ़ाई का खर्च भी उठाएगा प्रशासन खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने…चार प्रतिष्ठानों की जांच…लाइसेंस निलंबित, तीन दिनों के लिए दुकानें बंद …गंदगी मिलने पर 150 किलो मिठाई और 10 किलो पनीर नष्ट