rice miller rice miller
Share This Article

 रायपुर, 21 अक्टूबर 2026। ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ के बड़े राइस मिलर और कारोबारी दीपक मित्तल की चंडीगढ़ स्थित होटल ताज में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मंगलवार रात उनसे मिलने पहुंचे लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, दीपक मित्तल दो दिन पहले चंडीगढ़ पहुंचे थे और होटल ताज में ठहरे हुए थे। उनकी मौत की सूचना मिलने के बाद परिजन चंडीगढ़ रवाना हो गए हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद मौत की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।

दीपक मित्तल रायपुर के प्रमुख कारोबारी थे। संकरी में उनका राइस मिल है। इसके अलावा वे गुड़ और शक्कर के बड़े सप्लायर भी थे। उनके करीबी सूत्रों के मुताबिक, उन्हें पंजाब में करीब एक हजार करोड़ रुपये का सप्लाई ऑर्डर मिला था। इसी सिलसिले में उनका चंडीगढ़ आना-जाना लगा रहता था।

फिलहाल पुलिस होटल में हुई घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।


Share This Article