Share This Article भोपाल, 23 अक्टूबर 2026। Police Felicitation Ceremony : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पुलिस के जवान से लेकर अधिकारी तक लगातार बिना थके परिश्रम और ईमानदारी के साथ कार्य करते है। खुद की जान को जोखिम में डालकर दूसरों के प्राण बचाने का नाम है पुलिस। पुलिस के जवान साहस के साथ निष्पक्षता के साथ अपनी ड्यूटी निभाते है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पुलिस के जवान सेवा, सुरक्षा और परिश्रम में हमेशा आगे रहतें है। ऐसे पुलिसकर्मियों को उनके सेवा और साहसिक कार्यों के लिये सम्मानित किया जाना गर्व की बात है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव शुक्रवार को इंदौर के होटल पार्क में “खाकी के जज्बे को पत्रिका का सलाम” आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया, जिन्होंने सेवा में रहते हुए साहसिक कार्य किये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि वे इस तरह के कार्य करते हुए समाज को सदैव प्रेरणा देते रहे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की भर्तियां की है तथा नई भर्तियां और की जायेंगी। साथ ही वर्षों से रुकी पदोन्नति पुन: प्रारंभ की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सम्मान समारोह के दौरान अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सयोगितागंज थाने के आरक्षक श्री लाल साहब को मंच से नीचे उतरकर सम्मानित किया। आरक्षक श्री लाल साहब अपने पैरों में तकलीफ के कारण मंच पर चढ़ने में असमर्थ थे। कार्यक्रम में शिक्षाविद डॉ. स्वप्निल कोठारी ने कहा कि साहस जब ईमानदारी के साथ मिल जाता है, तो वह कहानी दूसरों के लिये प्रेरणा बन जाती है। पत्रिका के विकास यात्रा के बारे में जानकारी संपादक अनिल कर्मा ने दी। कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, विधायक श्री मधु वर्मा, श्री रमेश मेंदोला, श्री गोलू शुक्ला, संभागायुक्त श्री भास्कार लाक्षाकार, आईजी श्री अनुराग, पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, श्री गौरव रणदिवे, श्री सुमित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी एवं उनके परिजन तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। Share This Article Post navigation India Chem 2026 : मध्यप्रदेश बनेगा केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योग का ग्लोबल हब, मोहन यादव ने निवेशकों को दिया बड़ा न्योता