OTS-2OTS-2
Share This Article

रायपुर, 24 अक्टूबर 2026। OTS-2 : छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की वन टाइम सेटलमेंट योजना-2 (OTS-2) के तहत अब तक 251.71 करोड़ रुपये मूल्य की 1,659 आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियां बिक चुकी हैं।

10 से 30 प्रतिशत तक छूट

योजना में शामिल कुल 2,656 संपत्तियों में से 62.5 प्रतिशत का विक्रय हो चुका है। शेष संपत्तियों पर 10 से 30 प्रतिशत तक छूट का लाभ मार्च 2027 तक लिया जा सकता है।

पुरानी योजना से बेहतर रहा प्रदर्शन

OTS-2 योजना 1 मार्च 2025 को शुरू हुई थी। इससे पहले सितंबर 2021 से मार्च 2024 तक चली योजना में केवल 17.27 प्रतिशत संपत्तियां बिकी थीं। वर्तमान योजना में बिक्री का प्रतिशत बढ़कर 62.5 हो गया है। फिलहाल 134.40 करोड़ रुपये मूल्य की 997 संपत्तियां उपलब्ध हैं।

लिफ्ट, मरम्मत और सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश

मंडल आयुक्त अवनीश कुमार शरण ने 23 अक्टूबर को योजना की समीक्षा की। उन्होंने शेष आवासों में लिफ्ट, भवनों की मरम्मत और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए, ताकि खरीदारों को सुविधाजनक आवास मिल सके।

तीन शहरों में चलेंगे आवास रथ

रायपुर, नवा रायपुर और दुर्ग में आवास रथ शुरू किए जाएंगे। इनके माध्यम से इच्छुक खरीदार उपलब्ध संपत्तियों की जानकारी और प्रत्यक्ष अवलोकन कर सकेंगे। बिलासपुर, जगदलपुर, राजनांदगांव, कोरबा सहित अन्य जिलों में भी संपत्तियां उपलब्ध हैं।

मार्च 2027 तक मिलेगा छूट का लाभ

पात्र संपत्तियों पर निर्धारित शर्तों के अनुसार 10, 20 और 30 प्रतिशत तक छूट मिलेगी। इच्छुक नागरिक संबंधित मंडल कार्यालयों से कीमत, स्थान और सुविधाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


Share This Article