Share This Article रायपुर, 28 अक्टूबर 2026 / ETrendingIndia / दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के चांपा-रायगढ़ सेक्शन के सक्ती-झाराडीह-खरसिया स्टेशनों के मध्य ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कमीशनिंग हेतु नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जायेगा । इस कार्य के फलस्वरुप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा | विवरण इस प्रकार है – रद्द होने वाली गाडियां :- दिनांक 02 नवम्बर 2026 को रायगढ़ से चलने वाली गाडी संख्या 68737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी । दिनांक 02 नवम्बर 2026 को बिलासपुर से चलने वाली गाडी संख्या 68738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी । आंशिक रूप से प्रभावित होने वाली गाड़ी:- दिनांक 02 नवम्बर 2026 को गाड़ी संख्या 68861/68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर गोंदिया-बिलासपुर-गोंदिया के मध्य चलेगी तथा बिलासपुर-झारसुगुड़ा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी | Share This Article Post navigation छत्तीसगढ़ : डबरियों में मछली पालन से संवर रही महिलाओं की जिंदगी…बढ़ेंगे कमाई के अवसर डबरी पारा तालाब का होगा कायाकल्प, किनारों पर पाथवे, बेंच और घाट बनेंगे