Swar Sadhana Musical GroupSwar Sadhana Musical Group
Share This Article

रायपुर, 29 अक्टूबर 2026। Swar Sadhana Musical Group : सदाबहार पुराने और नए गीतों से सजी संगीतमय शाम में स्वर साधना म्यूजिकल ग्रुप ने श्रोताओं का दिल जीत लिया। 24 अक्टूबर को रायपुर के मायाराम सुरजन हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में करीब दो दर्जन गायकों और गायिकाओं की शानदार प्रस्तुतियों ने संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शाम से रात तक चले आयोजन में कुल 45 गीत प्रस्तुत किए गए।

बिखरा सुरों का जादू…

कार्यक्रम में अनामिका पांडेय, वर्षा खंडेकर, श्याना शर्मा, राखी श्रीवास्तव, निशा देव, रंजन देव, ऋषि मिश्रा एवं बिटिया रानी अशोक लालवानी, देवेंद्र शर्मा, विश्वजीत शर्मा, अरुण कुमार साहू, मनीष कुमार साहू, इकबाल सिंह होरा, संजय पारीक, तरुण कुमार सिन्हा, क्रांति साहू, हरीश इसरानी, और तुलसी महानंद सहित अन्य कलाकारों ने अपनी गायिकी से समां बांधा।

अतिथि गायक की प्रस्तुति बनी आकर्षण

Swar Sadhna Musical Group
Swar Sadhna Musical Group

भिलाई के प्रसिद्ध गायक सुखबीर सिंह ब्रोका की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में विशेष रंग भर दिया। उनकी गायिकी को श्रोताओं ने खूब सराहा। मंच ने उन्हें प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया

सेवानिवृत्त डॉ. आर.एस. गुप्ता का सम्मान

कार्यक्रम में 95 वर्षीय डां.आर.एस. गुप्ता, सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी ,दुर्ग का भी विशेष रूप से सम्मान किया गया। डॉ॰ गुप्ता इस उम्र में स्वस्थ और सक्रिय हैं, वे नागरिकों को नशा मुक्ति जीवन जीने के साथ पोषक आहार लेने की सलाह देते हैं और शास्त्रीय एवं सुगम संगीत से काफी लगाव रखते हैं. वे आज भी अपने खेतों में पहुँचकर खेती -बाड़ी देखते हैं.

आयोजन की सफलता में सबका योगदान

ग्रुप की संस्थापक एवं निदेशक साधना उपाध्याय, कार्यक्रम संयोजक बबीता मिश्रा और समन्वयक अनिमेष तिवारी के प्रयासों से आयोजन सफल रहा। मंच का सफल संचालन संजीव ठाकुर ने किया। आयोजकों ने सभी कलाकारों, अतिथियों और संगीत प्रेमियों का आभार जताते हुए भविष्य में और बेहतर कार्यक्रम करने का संकल्प लिया।


Share This Article