Share This Article रायपुर, 29 अक्टूबर 2026। BJP Appointment News : भारतीय जनता पार्टी ने पांच राज्यों में अपने सोशल मीडिया संगठन के लिए नई नियुक्तियां की हैं। इनमें छत्तीसगढ़ के दो नेताओं मितुल कोठारी और सोमेश पांडे को दूसरे राज्यों में जिम्मेदारी सौंपी गई है। मितुल कोठारी उत्तर प्रदेश और सोमेश पांडे उत्तराखंड में सोशल मीडिया से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे। पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार, नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। पांच राज्यों में सोशल मीडिया टीम में बदलाव भाजपा की जारी सूची के अनुसार, उत्तर प्रदेश में पंकज शुक्ला को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि उत्तराखंड में मनन दानी को यह जिम्मेदारी दी गई है। पंजाब में चेतन ब्रागटा को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा गोवा और मणिपुर में भी सोशल मीडिया संगठन के लिए नई नियुक्तियां की गई हैं। दीपक महस्के ने जारी की सूची भाजपा के राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक दीपक महस्के ने नई नियुक्तियों की सूची जारी की है। पार्टी विभिन्न राज्यों में सोशल मीडिया संगठन को मजबूत करने के लिए जिम्मेदारियां तय कर रही है। छत्तीसगढ़ के दो नेताओं को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में जिम्मेदारी मिलने से राज्य के राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच भी यह नियुक्ति चर्चा का विषय बनी है। Share This Article Post navigation Former IAS दिव्या मित्तल ने बनाई ‘जननीति भारत’ पार्टी, 2027 में मिर्जापुर सदर से लड़ेंगी चुनाव, राजनीति में नई शुरुआत CG Police Controversy : SP वायपी सिंह को PHQ का नोटिस, बेटे के साथ सरकारी रायफल से फायरिंग का वीडियो वायरल, जानिए कौन हैं IPS अधिकारी