Share This Article रायपुर, 30 अक्टूबर 2026/ ETrendingIndia / जिला पंचायत सुकमा में विकसित भारत -रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन ग्रामीण के तहत जिला एवं जनपद पंचायती स्तर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। निर्धारित प्रारूप में आवेदन करने की अन्तिम तिथि 30 अक्टूबर शाम साढ़े पांच बजे तक पंजीकृत डाक/ स्पीड पोस्ट के माध्यम से जमा करने की जा सकती है. इसके तहत कंप्यूटर प्रोग्रामर संविदा के जिला स्तर पर कुल एक पद, कार्यक्रम अधिकारी संविदा जनपद स्तर पर कुल एक पद, सहायक प्रोग्रामर संविदा जनपद स्तर पर कुल एक पद और लेखापाल संविदा जनपद स्तर पर कुल चार पद हैं। इस संबंध में जिला सुकमा के वेबसाइट www.sukma.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है. Share This Article Post navigation छत्तीसगढ़ में बाल संरक्षण समितियों और किशोर न्याय बोर्ड में सदस्यों का चयन…,3 पदों पर मौका