Share This Article रायपुर, 30 अक्टूबर 2026/ ETrendingIndia / उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश से ठंड बढ़ गई है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री सहित ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से पहाड़ों का नजारा बेहद खूबसूरत हो गया है। चारों धाम में बर्फबारी केदारनाथ और गंगोत्री में ताजा हिमपात हुआ है। औली और बद्रीनाथ की ऊंची चोटियां भी बर्फ से ढक गई हैं। केदारनाथ में तापमान शून्य से नीचे पहुंचने के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई स्थानों पर सड़कों पर बर्फ जमने से आवागमन प्रभावित हुआ है। पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने 30 अक्टूबर को नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली में भारी बारिश, ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। दो नवंबर तक नौ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट भी जारी है। पर्यटकों और श्रद्धालुओं को सलाह प्रशासन ने पहाड़ी रास्तों पर अनावश्यक यात्रा से बचने, गर्म कपड़े रखने और मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने की अपील की है। भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। Share This Article Post navigation Drug Free Devbhoomi : देहरादून में नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा…7 लाख का मादक पदार्थ जब्त