Share This Article नई दिल्ली, 04 अक्टूबर 2026। Rajya Sabha Election 2026 : भारतीय जनता पार्टी ने 2026 के राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल से अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने उत्तराखंड की द्विवार्षिक चुनाव वाली सीट से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल की रिक्त सीट के उपचुनाव के लिए अभिनेत्री से नेता बनीं रुक्मिणी मल्लिक, जिन्हें कोयल मल्लिक के नाम से भी जाना जाता है, को उम्मीदवार बनाया है। दोनों नामों को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने मंजूरी दी है। 16 अक्टूबर को होगा राज्यसभा चुनाव उत्तर प्रदेश की 10, उत्तराखंड की एक और पश्चिम बंगाल की एक सीट समेत कुल 12 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा। इनमें 11 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव और पश्चिम बंगाल की एक सीट पर उपचुनाव होगा। उत्तराखंड में भाजपा सांसद नरेश बंसल का कार्यकाल 25 नवंबर को पूरा हो रहा है। कोयल मल्लिक ने TMC और राज्यसभा से दिया था इस्तीफा पश्चिम बंगाल से उम्मीदवार बनाई गईं रुक्मिणी मल्लिक यानी कोयल मल्लिक पहले तृणमूल कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य थीं। उन्होंने 16 जुलाई 2026 को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था, जिसके बाद यह सीट रिक्त हुई। बाद में उन्होंने TMC छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। अब भाजपा ने इसी रिक्त सीट के उपचुनाव में उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है। नामांकन से मतगणना तक पूरा कार्यक्रम राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है। 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 9 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। 16 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और इसके बाद शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी। महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए भी तीन उम्मीदवार भाजपा ने महाराष्ट्र विधान परिषद की पांच सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए भी तीन उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। पार्टी ने पुणे डिवीजन स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. स्मिता जाधव, नागपुर डिवीजन स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सुधाकर कोहले और पुणे डिवीजन शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कौस्तुभ गावड़े को उम्मीदवार बनाया है। इन सीटों के लिए मतदान 23 अक्टूबर को होना है। Share This Article Post navigation Harish Rawat Resignation : ED की छापेमारी के बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला…! कांग्रेस के पदों से दिया इस्तीफा; बोले- पार्टी की साख पर सवाल नहीं उठने दूंगा