Share This Article रायपुर, 30 अक्टूबर 2026। PM Kisan 24th Kist : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े करोड़ों किसानों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के बनासकांठा जिले के भीलड़ी से योजना की 24वीं किस्त जारी करेंगे। इसके तहत देश के 9.34 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के बैंक खातों में 2,000 रुपये की राशि सीधे भेजी जाएगी। इस बार केंद्र सरकार कुल 18,680 करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता ट्रांसफर करेगी। सुबह के कार्यक्रम में जारी होगी किस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के दौरे पर हैं। बनासकांठा के भीलड़ी में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री कृषि और पशुपालन से जुड़ी सुविधाओं का भी जायजा लेंगे। इनमें ET-IVF लैब और भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर (BBBRC) का कैटल फार्म शामिल है। हर साल तीन बार मिलती है आर्थिक मदद पीएम किसान योजना के अंतर्गत पात्र किसान परिवारों को सालाना 6,000 रुपये दिए जाते हैं। यह रकम 2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में पहुंचाई जाती है। अब तक योजना की 23 किस्तें जारी हो चुकी हैं। 24वीं किस्त के जरिए 9.34 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को लाभ मिलने जा रहा है। खाते में पैसा आया या नहीं, ऐसे करें चेक किसान घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से अपनी किस्त का स्टेटस देख सकते हैं। इसके लिए ये प्रक्रिया अपनाएं: पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं। Farmers Corner सेक्शन खोलें। Know Your Status विकल्प चुनें। अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें। कैप्चा कोड भरकर Get OTP पर क्लिक करें। मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें। स्क्रीन पर भुगतान और किस्त से जुड़ी जानकारी दिखाई देगी। यदि रजिस्ट्रेशन नंबर उपलब्ध नहीं है, तो Know Your Registration Number विकल्प से इसे प्राप्त किया जा सकता है। इन वजहों से रुक सकता है भुगतान किस्त का लाभ लेने के लिए किसानों को अपनी e-KYC पूरी रखनी चाहिए। इसके साथ आधार और बैंक खाते की जानकारी सही होना तथा भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन भी जरूरी है। अगर इन जानकारियों में गड़बड़ी है या जरूरी प्रक्रिया अधूरी है, तो भुगतान में देरी हो सकती है। किसान आधिकारिक पोर्टल पर अपनी लाभार्थी स्थिति जरूर जांच लें। Share This Article Post navigation सफेद नहीं, अब उगाएं नारंगी-बैंगनी फूलगोभी…! जानिए खेती का तरीका और कमाई की संभावना