Digital Life CertificateDigital Life Certificate
Share This Article

रायपुर, 31 अक्टूबर 2026। Digital Life Certificate : पेंशन पाने वाले बुजुर्गों और अन्य लाभार्थियों के लिए राहत की खबर है। अब डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (DLC) बनवाने के लिए बैंक या सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। डाक विभाग और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) के जरिए पेंशनभोगियों को घर बैठे यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके लिए केवल 70 रुपये शुल्क देना होगा।

घर पहुंचेगा डाकिया, आधार से होगा सत्यापन

इस सेवा के तहत डाकिया या ग्रामीण डाक सेवक पेंशनभोगी के घर पहुंचकर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया पूरी करेगा। इसके लिए आधार आधारित बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण किया जाएगा। सत्यापन सफल होने के बाद डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र तैयार हो जाएगा। इससे पेंशनभोगियों को प्रमाण पत्र बनवाने के लिए खुद बैंक या सरकारी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं रहेगी।

बुजुर्गों और दिव्यांग पेंशनभोगियों को बड़ी राहत

घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और उन पेंशनभोगियों के लिए फायदेमंद है, जिन्हें चलने-फिरने या घर से बाहर निकलने में परेशानी होती है। अब उन्हें लंबी कतारों में खड़े होने और प्रमाण पत्र जमा करने के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी।

70 रुपये शुल्क देकर उठा सकते हैं लाभ

डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाने के इच्छुक पेंशनभोगी अपने नजदीकी डाकघर, डाकिया या ग्रामीण डाक सेवक से संपर्क कर सकते हैं। डाक विभाग के माध्यम से घर पर ही निर्धारित प्रक्रिया पूरी कराई जा सकती है। इस सेवा के लिए 70 रुपये का शुल्क निर्धारित है।

रायपुर डाक संभाग ने की अपील

प्रवर अधीक्षक डाकघर, रायपुर संभाग की ओर से पेंशनभोगियों से समय पर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाने की अपील की गई है। इस पहल से पेंशनधारकों को घर बैठे सुविधा मिलेगी और जीवन प्रमाण पत्र की प्रक्रिया पहले की तुलना में आसान हो सकेगी।


Share This Article