Share This Article

1 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / टाटा समूह की इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) और अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने देश के चार शहरों में आठ होटल विकसित करने के लिए समझौता किया है।

इस परियोजना के तहत मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ और गुवाहाटी में करीब 2,000 कमरों की होटल सुविधाएं विकसित की जाएंगी। ये सभी होटल हवाई अड्डों के आसपास बनाए जाएंगे।

चार शहरों में होगा होटल विस्तार

परियोजना के तहत मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर ताज होटल निर्माणाधीन है। अहमदाबाद में ताज और विवांता होटल का निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है। लखनऊ में विवांता और जिंजर, जबकि गुवाहाटी में ताज, गेटवे और जिंजर ब्रांड के होटल विकसित होंगे।

अदाणी बनाएगा, टाटा करेगा संचालन

समझौते के अनुसार, होटल निर्माण और विकास की जिम्मेदारी अदाणी समूह की होगी, जबकि इंडियन होटल्स कंपनी इनका संचालन करेगी।

655 एकड़ जमीन पर विकास

अदाणी एयरपोर्ट ने छह हवाई अड्डों पर 655 एकड़ से अधिक जमीन के विकास के लिए अदाणी एयरपोर्ट सिटी लिमिटेड का गठन किया है।


Share This Article