Share This Article

1 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / लोक निर्माण विभाग ने मुंगेली जिले में सात सड़कों के निर्माण के लिए 20 करोड़ 30 लाख रुपए मंजूर किए हैं।

उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने इन सड़कों के लिए मंत्रालय से प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी है।

मुंगेली जिला मुख्य मार्ग नवरंगपुर से डी-3 हेडपुल तक 1.10 किमी सड़क के निर्माण के लिए एक करोड़ 21 लाख 94 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

रेहुंटा से लाखासार तक 2.40 किमी सड़क के लिए तीन करोड़ सात लाख 23 हजार रुपए,

डिंडौरी गौठान से सूरजपुरा सरहद तक एक किमी सड़क के लिए दो करोड़ 31 लाख 32 हजार रुपए,

मुंगेली जिला मुख्य मार्ग से सुकली बस्ती मार्ग तक 0.75 किमी सड़क के लिए एक करोड़ 34 लाख 42 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं।

लोरमी विकासखंड में रोहित पटेल के घर से खुड़िया मेन रोड तक 2.30 किमी मार्ग के लिए तीन करोड़ 83 लाख 19 हजार रुपए,

धोबघट्टी केनाल मार्ग में पुल-पुलिया सहित 3.40 किमी सड़क के निर्माण के लिए चार करोड़ 60 लाख 40 हजार रुपए तथा साजा नहर सारिसताल राममंदिर भदरवार पुल तक 3 किमी मार्ग के लिए तीन करोड़ 91 लाख 53 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।


Share This Article