Sarang Air Show 2026Sarang Air Show 2026
Share This Article

रायपुर, 31 अक्टूबर 2026। Sarang Air Show 2026 : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के दौरान आयोजित होने वाले सारंग एयर शो को देखने आने वाले लोगों की सुविधा के लिए प्रशासन ने पार्किंग तक पहुंचने के लिए तीन अलग-अलग रूट निर्धारित किए हैं। जारी रूट मैप के अनुसार, रायपुर शहर, आसपास के जिलों और अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाले दर्शकों को निर्धारित मार्गों से पार्किंग स्थल तक पहुंचाया जाएगा। पार्किंग के लिए P-1 से P-10 तक स्थान निर्धारित किए गए हैं।

पहला रूट: आरंग, खरोरा और बिलासपुर की ओर से आने वालों के लिए

आरंग, खरोरा, महासमुंद, बलौदा बाजार और बिलासपुर की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए पहला मार्ग तय किया गया है। इस रूट से आने वाले वाहन सेरीखेड़ी से नवागांव, उमरिया और नवागांव रेलवे क्रॉसिंग होते हुए क्रिकेट स्टेडियम टर्निंग तक पहुंचेंगे। यहां से निर्धारित मार्ग के जरिए पार्किंग P-10, P-9, P-8 और P-7 तक पहुंच सकेंगे।

दूसरा रूट: रायपुर शहर और आसपास के जिलों के लिए

रायपुर शहर, धरसींवा, दुर्ग, बालोद, खैरागढ़ और राजनांदगांव की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए दूसरा रूट निर्धारित किया गया है। इस मार्ग पर वाहन फुंडहर चौक से जैनम तिराहा, एयरपोर्ट टर्निंग, क्रिकेट स्टेडियम टर्निंग और सेरीखेड़ी होते हुए सेक्टर-22 टर्निंग तथा कबीर चौक की ओर जाएंगे। यहां से पार्किंग P-1, P-2, P-3, P-4, P-5 और P-6 तक पहुंचने की व्यवस्था की गई है।

तीसरा रूट: कांकेर, धमतरी और गरियाबंद की ओर से आने वालों के लिए

कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, राजिम और अभनपुर की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए तीसरा मार्ग तय किया गया है। इस रूट पर वाहन माना से तूता, सेक्टर-22 टर्निंग और उपवारा मार्ग होते हुए कबीर चौक तथा अविनाश उपवन टर्निंग पहुंचेंगे। इसके बाद निर्धारित मार्ग से पार्किंग P-1 से P-6 तक पहुंचा जा सकेगा।

पार्किंग पहुंचने के लिए निर्धारित मार्गों का करें पालन

प्रशासन की ओर से जारी तीनों रूट मैप में अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल तय किए गए हैं। दर्शकों से अपील है कि वे अपने आने की दिशा के अनुसार निर्धारित रूट का पालन करें, ताकि आयोजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और पार्किंग तक पहुंचने में परेशानी न हो।


Share This Article