Snowfall: Havoc caused by heavy snowfall in Nepal... 6 Indian tourists, including two women, left strandedSnowfall
Share This Article

Snowfall : नेपाल के दुर्गम हिमालयी इलाके में भारी बर्फबारी के कारण छह भारतीय पर्यटक फंस गए हैं। इनमें दो महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं।

सभी पर्यटक शे-फोक्सुंडो राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के डोल्पा जिले में फंसे हैं। नेपाली सेना और सुरक्षा बलों ने उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू किया है। हालांकि, हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने से रेस्क्यू में देरी हो रही है।

शनिवार से जारी है भारी बर्फबारी

अधिकारियों के मुताबिक, पर्यटक शनिवार से डानिगढ़ इलाके में फंसे हुए हैं। वे शे-फोक्सुंडो झील घूमने गए थे। लगातार बर्फबारी के कारण रास्ते बंद हो गए और उनकी आवाजाही मुश्किल हो गई। पर्यटकों का संपर्क भी टूट गया था।

हेलिकॉप्टर में खराबी से बचाव अभियान प्रभावित

डोल्पा की मुख्य जिला अधिकारी जुनु हमाल धाकल के अनुसार, पर्यटकों की लोकेशन का पता लगा लिया गया है। नेपाली सेना का हेलिकॉप्टर तकनीकी खराबी का शिकार हो गया, जिसके बाद दूसरे हेलिकॉप्टर की व्यवस्था की जा रही है। सेना के जवान भी बचाव कार्य में जुटे हैं।

मौसम खराब होने पर यात्रा से बचने की सलाह

प्रशासन ने 29 अक्टूबर से अपर डोल्पा की ओर ट्रेकिंग पर रोक लगाई थी। इसके बावजूद पर्यटकों ने यात्रा जारी रखी। अधिकारियों ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को खराब मौसम में जोखिम वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।


Share This Article
Advertisement Carousel