Share This Article

रायपुर / 03 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / भारतीय नौसेना ने अरब सागर में बड़ी कार्रवाई करते हुए समुद्री लुटेरों के कब्जे से मछली पकड़ने वाले ईरानी जहाज ‘अजिनी’ (Azini) के सभी 20 चालक दल सदस्यों को सुरक्षित मुक्त करा लिया।

मुंबई से 3,000 किलोमीटर से अधिक दूर चलाए गए इस अभियान में भारतीय वायु सेना ने भी सहयोग किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नौसेना के इस सफल अभियान की सराहना की है।

48 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

नौसेना ने लगातार 48 घंटे तक अभियान चलाकर समुद्री लुटेरों के कब्जे वाले जहाज का पता लगाया और उसे अपने नियंत्रण में लिया। जहाज पर भारी हथियारों से लैस समुद्री लुटेरों ने कब्जा कर रखा था।

नौसेना ने चालक दल के सभी 20 सदस्यों को सुरक्षित छुड़ाने के साथ जहाज को भी मुक्त करा लिया।

सोमालिया के तट के पास हुआ था अपहरण

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, 29 अक्टूबर को सोमालिया के उत्तर-पूर्वी तट के पास 12 हथियारबंद समुद्री लुटेरों ने जहाज पर कब्जा कर लिया था। आशंका थी कि इसका इस्तेमाल अन्य व्यापारिक जहाजों पर हमले के लिए किया जा सकता है।

राजनाथ सिंह ने की सराहना

रक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नौसेना को बधाई देते हुए कहा कि यह अभियान समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने और हिंद महासागर क्षेत्र में शांति बनाए रखने की भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।


Share This Article
Advertisement Carousel