Share This Article

रायपुर, 04 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / केंद्रीय विद्यालय जगदलपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए TGT हिंदी शिक्षक का पैनल तैयार किया जाएगा। इसके लिए 6 नवंबर 2026 को वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।

चयनित अभ्यर्थियों को पूर्णतः अंशकालिक संविदा आधार पर नियुक्ति दी जाएगी।

6 नवंबर को होगा साक्षात्कार

इच्छुक अभ्यर्थी 6 नवंबर को सुबह 9 से 10 बजे तक पंजीयन करा सकते हैं। निर्धारित समय पर आवेदन पत्र और आवश्यक दस्तावेजों के साथ विद्यालय में उपस्थित होना होगा।

ये दस्तावेज ले जाना जरूरी

अभ्यर्थियों को नवीनतम पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटो, शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यता और अनुभव प्रमाण-पत्रों की स्व-सत्यापित प्रतियां तथा सत्यापन के लिए सभी मूल प्रमाण-पत्र लाने होंगे।

वेबसाइट पर देखें योग्यता

पद की निर्धारित योग्यता और अन्य जानकारी के लिए विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट jagdalpur.kvs.gov.in के Announcement अनुभाग में सूचना देख सकते हैं।

B.Ed. योग्य अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने पर अच्छे शैक्षणिक रिकॉर्ड वाले अभ्यर्थियों को भी साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।


Share This Article
Advertisement Carousel