BalodBalod
Share This Article

 रायपुर, 05 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के बगईकोन्हा गांव में एक युवक ने धारदार हथियार से ग्रामीणों पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में 5 से 6 लोग घायल हो गए। घायलों में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं।


जानकारी के मुताबिक, युवक ने अचानक ग्रामीणों पर धारदार हथियार से वार करना शुरू कर दिया। हमले के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना में घायल सभी लोगों को तत्काल डौंडीलोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर सक्रिय हुई और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।


Share This Article
Advertisement Carousel