Share This Article नई दिल्ली, 7 नवंबर 2026। Delhi Ki Diwali 2026 : राजधानी दिल्ली में दीपावली उत्सव का भव्य आगाज हुआ। कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में शुक्रवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दो दिवसीय ‘दिल्ली की दिवाली- सबसे निराली, मिलकर मनाने वाली’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान सैकड़ों ड्रोनों से आसमान में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों और विकसित भारत की तस्वीरें दिखाई गईं। मेगा ड्रोन शो ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आसमान में दिखी रामकथा की झलक आधुनिक तकनीक और भारतीय संस्कृति के संगम ने आयोजन को खास बना दिया। ड्रोन शो के बाद भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की सामूहिक महाआरती हुई। बड़ी संख्या में लोगों ने दीप जलाकर उत्सव में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने दिया हरित दिवाली का संदेश मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सभी परिवारों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन स्वच्छ और हरित दिवाली की भावना को मजबूत करता है। दो दिन तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम 6 और 7 नवंबर को आयोजित इस उत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ रंगोली, फोटोग्राफी और रील प्रतियोगिताएं भी रखी गई हैं। 7 नवंबर को भजन क्लबिंग विशेष आकर्षण रहेगी। सरकार का उद्देश्य दिल्लीवासियों को एक मंच पर जोड़ने के साथ बाजारों में उत्साह और सकारात्मक माहौल बढ़ाना है। Share This Article Post navigation Delhi NCR Air Quality : दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, पराली जलाने और वाहनों से उत्सर्जन पर जताई चिंता, AQI 450 के पार दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर… AQI 449 तक पहुंचा; दक्षिण भारत में भारी बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार