Diwali Safety TipsDiwali Safety Tips
Share This Article

रायपुर, 7 नवंबर 2026। Diwali Safety Tips : दीपावली पर पटाखे, दीये और मोमबत्तियों की छोटी सी लापरवाही खुशियों के त्योहार को हादसे में बदल सकती है। हर साल इस दौरान जलने और आग लगने की घटनाएं सामने आती हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय सही प्राथमिक उपचार और समय पर अस्पताल पहुंचना बेहद जरूरी है।

जलने पर तुरंत करें ये काम

  • जले हुए हिस्से को 10 से 15 मिनट तक साफ बहते ठंडे पानी से धोएं।
  • टूथपेस्ट, हल्दी, घी, तेल या बर्फ न लगाएं।
  • फफोलों को न फोड़ें और जले हिस्से को साफ सूती कपड़े से ढकें।
  • त्वचा से चिपके कपड़े को जबरन न खींचें।
  • चेहरे, हाथ, जोड़ों या शरीर के बड़े हिस्से में जलने पर तुरंत अस्पताल जाएं।

पटाखे जलाते समय बरतें सावधानी

  • बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने दें।
  • खुले स्थान पर सूती कपड़े पहनकर पटाखे जलाएं।
  • जले हुए पटाखे को दोबारा जलाने की कोशिश न करें।
  • पास में पानी की बाल्टी और प्राथमिक उपचार किट रखें।
  • दीये और मोमबत्तियां पर्दों तथा ज्वलनशील वस्तुओं से दूर रखें।

आंखों में धुआं जाने पर क्या करें?

पटाखा आंख के पास फूटने या धुआं जाने पर आंखों को रगड़ें नहीं। साफ पानी से धीरे-धीरे धोएं और परेशानी होने पर डॉक्टर को दिखाएं।

डीकेएस अस्पताल में 24 घंटे सुविधा

रायपुर के डीकेएस अस्पताल में बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग में 24 घंटे उपचार की सुविधा उपलब्ध है। गंभीर रूप से जलने पर घरेलू नुस्खों में समय गंवाने के बजाय तत्काल चिकित्सा सहायता लें।


Share This Article
Advertisement Carousel