Share This Article

रायपुर, 06 नवंबर। अविभाजित मध्य प्रदेश के बालोद-गुरुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय जालम सिंह पटेल की पत्नी जनक बाई पटेल का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन पर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने दुख व्यक्त किया है।

जनक बाई पटेल के निधन से पटेल परिवार में शोक का माहौल है। स्वर्गीय जालम सिंह पटेल अविभाजित मध्य प्रदेश के दौरान बालोद-गुरुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके थे और मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे। उनके निधन की खबर से क्षेत्र के लोगों और शुभचिंतकों में शोक व्याप्त है।


Share This Article
Advertisement Carousel