Share This Article रायपुर, 09 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘महाकाली को लेकर दर्शकों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। ‘हनुमान की शानदार सफलता के बाद इस सिनेमाई ब्रह्मांड की अगली पेशकश ‘महाकाली में भारतीय पौराणिक कथाओं को एक नए और आधुनिक अंदाज में प्रस्तुत किया जाएगा। इसे भारतीय सिनेमा की पहली महिला सुपरहीरो फिल्मों में से एक बताया जा रहा है। फिल्म में अक्षय खन्ना असुर गुरु शुक्राचार्य की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि भूमि शेट्टी मुख्य भूमिका में देवी महाकाली की शक्ति धारण करती दिखाई देंगी। निर्माताओं ने फिल्म का पहला गाना ‘आई गिरी नंदिनीÓ जारी कर दिया है, जो देवी महाकाली को समर्पित है। वीडियो साझा करने वाले मंच यूट्यूब पर जारी किए गए ‘आई गिरी नंदिनी में अभिनेत्री श्रिया रेड्डी देवी महाकाली के अवतार में नजर आ रही हैं। उनके दिव्य और शक्तिशाली रूप को गीत में प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है। गाने में देवी की शक्ति, भव्यता और आध्यात्मिक स्वरूप की झलक देखने को मिलती है। इस गीत को अनिला राजीव, गीता माधुरी और साई चरण ने अपनी आवाज दी है। इसके बोल आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पारंपरिक स्तोत्र पर आधारित हैं, जबकि इसका संगीत स्मरण साई ने तैयार किया है। फिल्म में अक्षय खन्ना असुर गुरु शुक्राचार्य के महत्वपूर्ण किरदार में दिखाई देंगे। वहीं, भूमि शेट्टी देवी महाकाली की शक्ति धारण करने वाली मुख्य पात्र की भूमिका निभा रही हैं। श्रिया रेड्डी भी फिल्म में महाकाली के रूप में नजर आएंगी। इसके अलावा रोहित सराफ, खुशबू सुंदर, राकेश बेदी, जितिन गुलाटी, रजत कपूर, मुरली शर्मा और नासर सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। ‘महाकाली प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2024 में प्रदर्शित फिल्म ‘हनुमान से हुई थी। इस फिल्म ने भारतीय संस्कृति और पौराणिक कथाओं को आधुनिक सिनेमाई शैली में प्रस्तुत कर दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई थी। अब इसी कड़ी में ‘महाकालीÓ के माध्यम से महिला सुपरहीरो की कहानी बड़े पर्दे पर पेश की जा रही है। फिल्म का निर्देशन पूजा अपर्णा कोल्लुरु कर रही हैं। आरके दुग्गल इस फिल्म को प्रस्तुत कर रहे हैं, जबकि रिवाज रमेश दुग्गल ने आरकेडी स्टूडियोज के बैनर तले इसका निर्माण किया है। फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। ‘महाकाली 8 जनवरी 2027 को देशभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। Share This Article Post navigation बॉक्स ऑफिस पर रामायण ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वल्र्डवाइड 150 करोड़ के पार हुई कमाई, बनी रणबीर की बिगेस्ट ओपनर थाईलैंड में 27 दिन तक मनेगी दिवाली…प्रधानमंत्री ने किया भव्य उत्सव का शुभारंभ