Share This Article रायपुर, 11 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / बिहार सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में पांचवें, छठे और सातवें वेतनमान के तहत महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। बढ़ी हुई दरें 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होंगी। सातवें वेतनमान में 63% हुआ DA मंत्रिमंडल के फैसले के अनुसार, सातवें केंद्रीय वेतनमान के तहत महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कर दिया गया है। यानी इसमें 3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। छठे वेतनमान में 7% की बढ़ोतरी छठे वेतनमान के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता 262 प्रतिशत से बढ़ाकर 269 प्रतिशत किया गया है। पांचवें वेतनमान में 14% की वृद्धि पांचवें वेतनमान के तहत महंगाई भत्ता 483 प्रतिशत से बढ़ाकर 497 प्रतिशत करने की मंजूरी दी गई है। कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ इस फैसले से राज्य के सरकारी कर्मचारियों के साथ सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पारिवारिक पेंशन पाने वालों को भी फायदा मिलेगा। बढ़ी हुई दरों के अनुसार उन्हें महंगाई भत्ते और राहत का भुगतान किया जाएगा। Share This Article Post navigation बिहार में बाढ़ पर लगाम लगाने का नया प्लान…, नदियों की गाद से बनेंगे हाईवे