Share This Article रायपुर, 12 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ के युवाओं को अब आधुनिक तकनीक, अनुसंधान और स्टार्टअप के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को NIT रायपुर में ₹88.76 करोड़ की लागत से बनने वाले ‘श्रीमती मिथिलेश अग्रवाल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप’ की आधारशिला रखी। मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन, राज्य सरकार और NIT रायपुर की संयुक्त पहल से बनने वाला यह केंद्र युवाओं को विश्वस्तरीय प्रयोगशालाएं और उद्यम शुरू करने के अवसर उपलब्ध कराएगा। सात अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं में मिलेगा प्रशिक्षण केंद्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स, डेटा एनालिटिक्स, साइबर सुरक्षा, ब्लॉकचेन, 3D प्रिंटिंग और क्लीनटेक सहित सात आधुनिक प्रयोगशालाएं स्थापित होंगी। यहां विद्यार्थियों को तकनीकी प्रशिक्षण, प्रमाणन पाठ्यक्रम और शोध की सुविधाएं मिलेंगी। स्टार्टअप को मिलेगी फंडिंग और विशेषज्ञों की सलाह केंद्र में स्टार्टअप इनक्यूबेशन और को-वर्किंग सेंटर बनाया जाएगा। युवा उद्यमियों को विशेषज्ञ मार्गदर्शन, उत्पाद तैयार करने के लिए प्रयोगशालाएं, निवेशकों और उद्योगों से संपर्क तथा सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में सहायता मिलेगी। मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन देगा सबसे बड़ा योगदान परियोजना की कुल लागत में फाउंडेशन ₹71.008 करोड़, राज्य सरकार और NIT रायपुर प्रत्येक ₹8.876 करोड़ का योगदान देंगे। युवाओं के विचार बनेंगे रोजगार का आधार मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह केंद्र युवाओं के विचारों को सफल उद्यमों और रोजगार में बदलने का माध्यम बनेगा। इसका लाभ प्रदेश के विद्यार्थियों, एमएसएमई और जनजातीय क्षेत्रों के युवा उद्यमियों को भी मिलेगा। इससे छत्तीसगढ़ में तकनीकी आत्मनिर्भरता और रोजगार सृजन को नई गति मिलने की उम्मीद है। Share This Article Post navigation जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान नेशनल वर्क स्किल्स कॉम्पिटिशन में BSP का दबदबा… 7 कर्मचारियों ने जीते पुरस्कार,3 को प्रथम पुरस्कार, 3 को द्वितीय और एक को मिला तृतीय पुरस्कार