Share This Article

रायपुर, 12 नवम्बर 2026/ ETrendingIndia / रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महलोई को आधुनिक मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा।

सीएसआर मद से 5 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नवीन विद्यालय भवन का आज वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने भूमिपूजन किया।

श्री चौधरी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को भी शहरों के विद्यार्थियों की तरह आधुनिक सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले।

उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि सफलता के लिए सबसे पहले अपना लक्ष्य निर्धारित करना जरूरी है। हर विद्यार्थी अपनी रूचि, क्षमता और प्रतिभा को पहचानकर भविष्य की दिशा तय करे।

शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि ज्ञान के साथ अच्छे संस्कार, अनुशासन, आत्मविश्वास और व्यावहारिक कौशल विकसित करना भी है।

आज विद्यार्थियों के सामने कैरियर के अनेक विकल्प हैं। वे अपनी रुचि के अनुसार शिक्षा, तकनीक, चिकित्सा, इंजीनियरिंग और प्रशासनिक सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ सकते हैं।

इसके लिए समय का सदुपयोग, नियमित अध्ययन और निरंतर मेहनत जरूरी है।

असफलताओं से घबराने के बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ें और अपने सपनों को पूरा करने के लिए पूरी लगन से प्रयास करें।

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा विद्यालय भवन

सीएसआर मद से बनने वाले नए विद्यालय भवन में विभिन्न विषयों की आधुनिक प्रयोगशालाएं, कंप्यूटर कक्ष और स्मार्ट क्लासरूम सहित विद्यार्थियों की जरूरतों के अनुरूप सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे विद्यार्थियों को पारंपरिक शिक्षा के साथ तकनीक आधारित अध्ययन का अवसर मिलेगा।

विज्ञान, तकनीक और व्यावहारिक शिक्षा के क्षेत्र में उनकी समझ विकसित करने के लिए बेहतर वातावरण तैयार होगा।

आसपास के गांवों के विद्यार्थियों को भी मिलेगा लाभ

विद्यालय के उन्नयन से महलोई सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।


Share This Article
Advertisement Carousel