Share This Article रायपुर, 14 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ कृषि विभाग में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के अंतर्गत चार अस्थायी पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए पात्र अभ्यर्थियों से 17 नवंबर 2026 को वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति राज्य परियोजना प्रबंधन इकाई (SPMU) में मार्च 2027 तक की जाएगी। इन 4 पदों पर होगी भर्ती कृषि विभाग द्वारा निम्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। स्टेट प्रोजेक्ट ऑफिसर (स्टेट हेड) रिमोट सेंसिंग स्पेशलिस्ट डेटा एनालिस्ट एवं MIS स्पेशलिस्ट आईटी एवं टेक्निकल स्पेशलिस्ट शैक्षणिक योग्यता स्टेट प्रोजेक्ट ऑफिसर के लिए कृषि में एमएससी के साथ MBA, एग्री-बिजनेस या रूरल मैनेजमेंट की योग्यता जरूरी है। रिमोट सेंसिंग स्पेशलिस्ट के लिए कृषि (एग्रोनॉमी), जियोइन्फॉर्मेटिक्स या रिमोट सेंसिंग में एमएससी होना चाहिए। अन्य दो पदों के लिए IT में B.Tech/M.Tech, M.Sc. (Tech) या MCA की डिग्री आवश्यक है। 17 नवंबर को इंटरव्यू इच्छुक अभ्यर्थियों को सुबह 12 बजे तक कृषि संचालनालय, पीएमएफबीवाई सेल, इंद्रावती भवन, द्वितीय तल, ब्लॉक-2, नवा रायपुर में पहुंचना होगा। जरूरी दस्तावेज आवेदन पत्र के साथ सभी प्रमाणपत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियां लानी होंगी। मूल दस्तावेज भी प्रस्तुत करने होंगे। विस्तृत विज्ञापन, अनुभव संबंधी शर्तें और आवेदन प्रारूप कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। वेबसाइट: agriportal.cg.nic.in Share This Article Post navigation CG : रायगढ़ में महिलाओं के लिए नौकरी का मौका…सखी वन स्टॉप सेंटर में 12 पदों पर भर्ती रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की भर्ती, 18-19 नवंबर को वॉक-इन इंटरव्यू