Share This Article रायपुर, 17 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अक्वान’ तेजी से ताकतवर हो रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 17 नवंबर को इसके गंभीर और 19 नवंबर तक अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। इसके प्रभाव से तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी बारिश, तेज हवाओं तथा समुद्र में ऊंची लहरों का खतरा है। 18-19 नवंबर को तमिलनाडु में भारी बारिश मौसम विभाग ने 18 और 19 नवंबर को उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। चेन्नई और आसपास के जिलों में भी बारिश का असर देखने को मिल सकता है। 19 नवंबर को गरज-चमक के साथ 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल की आशंका IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, तूफान 19 नवंबर की रात तक अत्यंत गंभीर रूप ले सकता है। इसके 20 नवंबर दोपहर के आसपास नेल्लोर और तुनी के बीच आंध्र प्रदेश तट पार करने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 120-130 किमी प्रति घंटा और झोंकों की गति 145 किमी तक पहुंच सकती है। ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी बारिश ओडिशा में 19 से 21 नवंबर के बीच भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं छत्तीसगढ़ में 18 से 22 नवंबर तक कुछ स्थानों पर बारिश का अनुमान है। 20 और 21 नवंबर को प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी के प्रभावित क्षेत्रों में मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने और समुद्र में मौजूद नावों को सुरक्षित लौटने की सलाह दी है। तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को भी मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर रखने की अपील की गई है। Share This Article Post navigation भनपुरी अग्निकांड में त्वरित कार्रवाई और सामूहिक प्रयास से आग को किया काबू …छत्तीसगढ़ फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज ने जिला प्रशासन के प्रति जताया आभार Rail News : पोरबंदर-सांतरागाछी एक्सप्रेस में लगेगा अतिरिक्त स्लीपर कोच, यात्रियों को मिलेगी कंफर्म बर्थ की सुविधा