Share This Article रायपुर, 16 नवंबर 2026/ ETrendingIndia / भनपुरी औद्योगिक क्षेत्र में हुई भीषण आगजनी की घटना के दौरान प्रशासन के आग बुझाने में मिली सफलता और बड़ी दुर्धटना से होने से रोकने के लिए छत्तीसगढ़ फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज ने सराहना की है। फेडरेशन के अध्यक्ष श्री शंकर बजाज ने कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह से आज उनसे मुलाकात कर संकट की इस घड़ी में प्रशासन द्वारा किए गए प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया । साथ ही आभार पत्र भी दिया। फेडरेशन ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि भनपुरी औद्योगिक क्षेत्र में आगजनी की गंभीर घटना के दौरान कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने स्वयं समय देकर जिस तत्परता, संवेदनशीलता और कुशल नेतृत्व के साथ पूरी स्थिति को संभाला, वह सराहनीय है। फेडरेशन ने कहा है कि पूरी रात शासन-प्रशासन, पुलिस, होमगार्ड, फायर ब्रिगेड एवं सभी संबंधित टीमों के अथक प्रयासों से एक बड़ा हादसा टल गया। संकट की स्थिति में प्रशासन का समर्पण और मुस्तैदी उद्योग जगत के लिए भरोसे और सुरक्षा का प्रतीक है। फेडरेशन के अध्यक्ष ने समस्त औद्योगिक परिवार की ओर से कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह एवं पूरी प्रशासनिक टीम के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन की सक्रियता और संवेदनशीलता वास्तव में सराहनीय है। उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिसं नगर निगम और अग्निशमन दल के सभी अधिकारी-कर्मचारियों के प्रयासों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर संस्था के श्री शंकर बजाज, श्री राजू कापसे, श्री प्रवीण शर्मा, श्री दिनेश कुमार महेश्वरी, श्री दिलीप पटेलउपस्थित थे। Share This Article Post navigation उड़ान भरने के बाद इंडिगो की फ्लाइट के लैंडिंग गियर में आई खराबी, पुणे एयरपोर्ट पर कराई गई सुरक्षित लैंडिंग