Smriti Pustakalaya YojanaSmriti Pustakalaya Yojana
Share This Article

रायपुर, 18 नवंबर 2026। Smriti Pustakalaya Yojana : युवाओं को शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित स्मृति पुस्तकालय योजना में जनभागीदारी लगातार बढ़ रही है। इसी पहल के तहत तिल्दा नेवरा की पार्षद रानी जैन और उनके पति सौरभ जैन ने प्रतियोगी परीक्षाओं सहित इंजीनियरिंग, गणित और भौतिकी विषयों की पुस्तकें दान की हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जिले में संचालित इस योजना के माध्यम से नागरिक स्वेच्छा से पुस्तकें और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स दान कर विद्यार्थियों की पढ़ाई में सहयोग कर रहे हैं। रानी जैन और सौरभ जैन ने कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह को पुस्तकें सौंपकर इस अभियान में अपनी भागीदारी निभाई।

कलेक्टर ने प्रशस्ति पत्र और शॉल देकर किया सम्मानित

पुस्तकें दान करने के लिए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने पार्षद रानी जैन और उनके पति सौरभ जैन को प्रशस्ति पत्र एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया। इस पहल के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को उपयोगी अध्ययन सामग्री उपलब्ध हो सकेगी।

अब तक 19 हजार से अधिक पुस्तकें और गैजेट्स दान

जिला प्रशासन के अनुसार, स्मृति पुस्तकालय योजना के अंतर्गत अब तक करीब 19 हजार से अधिक पुस्तकें और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स दान किए जा चुके हैं। इन संसाधनों का उपयोग कर अनेक विद्यार्थी अपनी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को बेहतर दिशा दे रहे हैं।

पुस्तक और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट दान करने की अपील

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से इस पहल से जुड़ने और ज्ञान के दान में भागीदारी निभाने की अपील की है। इच्छुक व्यक्ति पुस्तकें अथवा इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स दान कर युवाओं की शिक्षा में सहयोग कर सकते हैं। दान करने के इच्छुक नागरिक 94060 49000 और 94255 02970 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।


Share This Article
Advertisement Carousel