गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट 2025
गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट 2025

रायपुर सितम्बर 12, 2025 / ETrendingIndia / Gandhi Sagar Forest Retreat inaugurated in Mandsaur: Water sports adventure will now become the new identity of Gandhi Sagar / गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट 2025 , मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि वॉटर स्पोर्ट्स का इनार्मस एडवेंचर (असाधारण रोमांच) अब गांधीसागर बांध की एक नई पहचान बनेगा।

गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट 2025 , गांधीसागर बांध क्षेत्र का पूरा कैचमेंट एरिया और बैकवॉटर का प्राकृतिक सौंदर्य स्विट्जरलैंड की वादियों से भी ज्यादा आनंदित करने वाला है। गांधीसागर पहले से ही गिद्धों के लिए मशहूर है, लेकिन अब यहां चीता भी दौड़ रहा है। जल और वन्यजीव पर्यटन के मामले में गांधीसागर अब देश-दुनिया में मशहूर हो रहा है।

मुख्यमंत्री मंदसौर जिले के गांधीसागर बांध क्षेत्र में फॉरेस्ट रिट्रीट के चौथे संस्करण के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा बांध के बैकवॉटर एरिया में विकसित टेंट सिटी का शुभारंभ भी किया।

हजारों साल से मंदसौर, नीमच और बरसों से बीहड़ रहे क्षेत्र को चंबल मैया का आशीर्वाद मिल रहा है। चंबल नदी में घड़ियाल और डॉलफिन का भी बसेरा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी 17 सितंबर को धार की ऐतिहासिक धरती पर पधार रहे हैं। धार में कपास आधारित उद्योगों और रेडीमेड गारमेंट्स की निर्माण इकाइयों की स्थापना के लिए भारत के पहले और सबसे बड़े पीएम मित्रा पार्क का शिलान्यास किया जा रहा है।

सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने कहा कि गांधीसागर और चंबल क्षेत्र गिद्ध संरक्षण और तितलियों की प्रजातियों के लिए प्रसिद्ध है।

विधायक श्री चंदन सिंह सिसोदिया ने कहा कि राजस्थान सीमा पर स्थित गांधीसागर बांध वर्ष 1960 में बना था। मुख्यमंत्री ने अपनी सहृदयता से यहां विभिन्न कार्यों के लिए 100 करोड़ रूपए से अधिक की विकास राशि मंजूर की है।