Share This Article रायपुर, 19 नवंबर 2026/ ETrendingIndia / उत्तर प्रदेश के हरकोर्ट बटलर प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (HBTU), कानपुर ने विभिन्न विभागों में नियमित संकाय और प्रशासनिक पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। इसके तहत प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर सहित सहायक कार्यशाला अधीक्षक के पदों पर योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 8 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। इन विभागों में होगी भर्ती संकाय पदों के लिए तेल प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, एमसीए, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, रसायन इंजीनियरिंग, रसायन विज्ञान, पेंट प्रौद्योगिकी, प्लास्टिक प्रौद्योगिकी, भौतिकी, खाद्य प्रौद्योगिकी, गणित, चर्म प्रौद्योगिकी, सिविल इंजीनियरिंग और अर्थशास्त्र विभाग में पद विज्ञापित किए गए हैं। प्रशासनिक पद भी शामिल विश्वविद्यालय में सहायक कार्यशाला अधीक्षक के एक पद पर भी सीधी भर्ती की जाएगी। आरक्षण का प्रावधान भर्ती में अनारक्षित, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के आरक्षण नियम लागू होंगे। 8 दिसंबर अंतिम तिथि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट “HBTU कानपुर” https://www.hbtu.ac.in हैं। आवेदन के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य है। आवेदन जमा करने की अंतिम समय-सीमा 8 दिसंबर 2026 रात 11:59 बजे है। संपर्क ईमेल: [email protected] Share This Article Post navigation डाक विभाग में स्टाफ कार चालक के 24 पदों पर भर्ती, 30 नवंबर तक आवेदन का मौका BHU में गैर-शिक्षण पदों पर निकली भर्ती… 25 नवंबर तक करें आवेदन