Share This Article रायपुर, 18 नवम्बर 2026 / ETrendingIndia / भारतीय डाक विभाग ने तमिलनाडु परिमंडल में स्टाफ कार चालक (साधारण ग्रेड) के 24 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार पे मैट्रिक्स लेवल-2 के तहत 19,900 से 63,200 रुपये तक मासिक वेतन के साथ स्वीकार्य भत्ते दिए जाएंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। 24 पदों पर होगी भर्ती कुल 24 रिक्तियों में अनारक्षित वर्ग के 13, अनुसूचित जाति के 3, obc के 7 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) का 1 पद शामिल है। इसके अलावा पूर्व सैनिकों के लिए 2 पद क्षैतिज आरक्षण के तहत निर्धारित हैं। वेतनमान और पद का विवरण यह भर्ती सामान्य केंद्रीय सेवा के ग्रुप-सी, गैर-राजपत्रित एवं गैर-मंत्रिस्तरीय पद के लिए होगी। यहां भेजें आवेदन इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन प्रारूप में अपना आवेदन इस पते पर भेजना होगा: The Senior Manager (Group-A),Mail Motor Service,No. 37, Greams Road,Chennai-600006. 30 नवंबर अंतिम तारीख आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 है। आयु सीमा, शैक्षणिक एवं अन्य पात्रता, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रारूप की विस्तृत जानकारी भारतीय डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध है। आधिकारिक वेबसाइट:www.indiapost.gov.in औरhtyps://tamilnadupost.nic.in Share This Article Post navigation विमानन विश्वविद्यालय में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर समेत 43 पदों पर भर्ती… जानें आवेदन की अंतिम तारीख