Share This Article रायपुर, 19 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / अभिनेत्री दीया मिर्जा ने बुधवार को अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ काम करने के अनुभव को एक बुरे सपने जैसा बताया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है और कई यूजर्स इसे पीआर स्ट्रैटजी बता रहे हैं। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के व्यवहार को लेकर उनकी आलोचना की। अभिनेत्री अपनी पोस्ट में नवाजुद्दीन सिद्दीकी को टैग करते हुए लिखती हैं, नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ काम करना मेरे लिए बुरे सपने जैसा है, उन्हें बात करने की तमीज नहीं है, उनका एटीट्यूड अलग ही लेवल का है और वे बेहद आपत्तिजनक इंसान हैं। दीया मिर्जा ने अपनी इस पोस्ट के पीछे की कोई वजह या संदर्भ अभी तक साझा नहीं किया है। हालांकि, अभी तक न तो दीया मिर्जा ने इस पर कोई सफाई दी है और न ही नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ओर से कोई जवाब आया है। अभिनेत्री की पोस्ट में कोई स्पष्ट विवरण न होने के कारण सोशल मीडिया यूज़र्स इसे किसी आने वाले प्रोजेक्ट या विज्ञापन के प्रमोशन व पब्लिसिटी स्टंट के तौर पर देख रहे हैं, जबकि कुछ लोग किसी संभावित विवाद को लेकर हैरान हैं। एक यूजर ने लिखा, ये भी पीआर ही होगा, आजकल सब वही है। दूसरे यूजर ने लिखा, नवाजुद्दीन के 10 मिलियन फॉलोअर्स हैं और दीया मिर्जा के फॉलोअर्स उसके आधे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, आजकल लोग काफी समझदार हो गए हैं और प्रमोशन वाली चीजों को आसानी से पहचान लेते हैं। पीआर टीमों को अब लोगों से सच में जुडऩे के लिए नए और अलग तरीके सोचने होंगे। नहीं तो एक ऐसा वक्त आ जाएगा जब लोग कलाकारों के सच्चे पोस्ट और जरूरी बातों को भी नजरअंदाज करने लगेंगे, क्योंकि उन्हें लगेगा कि ये भी बस एक और प्रमोशन है। एक और यूजर ने दीया मिर्जा की एक्टिंग का मजाक उड़ाते हुए लिखा, लेकिन उनकी एक्टिंग आपकी एक्टिंग से अच्छी है। Share This Article Post navigation 57वें IFFI 2026 के नए एनीमेशन सेगमेंट में दिखेंगी आधुनिक रोमांस और सामाजिक चिंता की एनिमेटेड फिल्में, जो दिल को छू लेंगी