Share This Article रायपुर, 20 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / रक्षा मंत्रालय के अधीन नवरत्न सार्वजनिक उपक्रम गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE) ने जर्नीमैन और ड्राइवर (वाहन) के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत विभिन्न ट्रेडों में कुल 55 रिक्तियां भरी जाएंगी। 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में एनएसी (NAC) या एनटीसी (NTC) प्रमाणपत्र रखने वाले भारतीय अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 30 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। इन ट्रेडों में होगी भर्ती कंपनी ने जर्नीमेंन (कारपेंटर, क्रेन ऑपरेटर, डीजल मैकेनिक, ड्राइवर मटीरियल हैंडलिंग, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, फिटर, जीआरपी/एफआरपी वर्कर, मशीन ऑपरेटर, पेंटर, पाइप फिटर, रिगर, स्ट्रक्चरल फिटर और वेल्डर )के पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं। शैक्षणिक योग्यता अभ्यर्थियों को 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होने के साथ संबंधित ट्रेड में एनएसी या एनटीसी प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। ड्राइवर मटीरियल हैंडलिंग पद के लिए डीजल मैकेनिक ट्रेड की योग्यता के साथ वैध भारी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी है। क्रेन ऑपरेटर पद के लिए क्रेन संचालन का सरकारी मान्यता प्राप्त प्रमाणपत्र वांछनीय है। आरक्षण का प्रावधान कुल 55 पदों में अनारक्षित वर्ग के 23, एससी के 12, एसटी के 3, ओबीसी के 10 और ईडब्ल्यूएस के 7 पद शामिल हैं। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए भी नियमानुसार पद आरक्षित हैं। आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां आवेदन की अंतिम तिथि: 28 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक) कहां करें आवेदन? इच्छुक अभ्यर्थी जीआरएसई की आधिकारिक वेबसाइट www.grse.in पर जाकर भर्ती अधिसूचना और आवेदन संबंधी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। Share This Article Post navigation SVNIT सूरत में एसोसिएट प्रोफेसर के 20 पदों पर भर्ती… 2.11 लाख रुपये तक वेतन इसरो में 400 प्रशिक्षु पदों पर भर्ती का मौका… 26 नवंबर आवेदन की अंतिम तारीख