Sharad Kapoor Sharad Kapoor
Share This Article

रायपुर, 20 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / अभिनेता शरद कपूर पिछले कुछ समय से खराब सेहत, पैर की चोट और मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो के बाद इंडस्ट्री के कई लोगों ने उनसे संपर्क किया है और वह जनवरी से काम पर लौटने की बात कह रहे हैं।

आईएएनएस के साथ हुई खास बातचीत में उन्होंने बताया कि भारत लौटने के बाद सलमान खान ने उन्हें फोन करके मदद का भरोसा दिया था। उन्होंने कहा, सलमान खान ने मुझसे बात की थी और मुझसे कहा था कि अगर कोई भी जरूरत हो, तो मुझे फोन करना। मैंने कहा, जरूर भाई, अगर जरूरत पड़ी तो मैं आपको जरूर फोन करूंगा। शरद कपूर ने बताया कि वह पिछले 3-4 साल से न्यूयॉर्क में रह रहे थे और भारत लौटने के बाद से फिल्म इंडस्ट्री से उन्हें काफी सपोर्ट मिल रहा है। उन्होंने कहा, मैं न्यूयॉर्क में करीब तीन-चार साल तक था, लेकिन यहां आने के बाद मुझे फिल्म इंडस्ट्री से बहुत सपोर्ट मिला है। अहमद खान और रोहित शेट्टी ने फोन किया। इसके लिए मैं उनका बहुत शुक्रगुजार हूं और भगवान ने चाहा, तो जनवरी तक मैं काम शुरू कर दूंगा।


शरद कपूर ने इंडस्ट्री से मिले प्यार और सपोर्ट के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि वो अकेले हैं। एक्टिंग में वापसी को लेकर शरद ने कहा कि वो हर तरह के फिल्ममेकर्स और एक्टर्स के साथ काम करने के लिए तैयार हैं।


उन्होंने फिल्ममेकर मंसूर खान के डायरेक्शन में वापसी का भी स्वागत किया और कहा कि उन्हें उनके साथ काम करके खुशी होगी। शरद ने कहा, रोहित शेट्टी, मंसूर खान वापस आ रहे हैं। मैं उनके साथ काम करना चाहूंगा। मुझे किसी के भी साथ काम करने में कोई दिक्कत नहीं है और एक्टर की बात करें, तो अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और सलमान खान जैसे एक्टर्स के साथ काम करने में मजा आएगा।


अभिनेता शरद कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को एक बेहद खास और अहम नसीहत दी। उन्होंने इंडस्ट्री के काम करने के तरीके, रिश्तों और बदलते दौर पर अपनी बात रखते हुए कहा, सभी को ध्यान से काम करने की बहुत जरूरत है, क्योंकि अब इंडस्ट्री में प्रोफेशनल होकर काम होता है, न कि इमोशनल होकर। अगर आप एक अच्छे और हार्डवर्किंग एक्टर हैं, तो बहुत आगे जाएंगे और सफलता हासिल करेंगे।


Share This Article
Advertisement Carousel