Manipur Spurious LiquorManipur Spurious Liquor
Share This Article

मणिपुर, 21 नवंबर 2026। Manipur Spurious Liquor : मणिपुर के चंदेल जिले में जहरीली शराब पीने से बड़ा हादसा हुआ है। पिछले 48 घंटों में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 200 से अधिक लोग बीमार होकर अस्पतालों में भर्ती हैं।

डॉक्टरों को आशंका है कि यह मामला मेथनॉल (जहरीले रसायन) के सेवन से हुई विषाक्तता का है। घटना के बाद राज्य सरकार और प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

सुगनू से खरीदी गई थी शराब

पुलिस के मुताबिक, प्रभावित लोगों ने काकचिंग जिले के सुगनू से शराब खरीदी थी। चंदेल जिले में स्थानीय स्तर पर शराब बनाने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुख्यमंत्री ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने इंफाल के शिजा हॉस्पिटल और बाबिना अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हाल जाना। उन्होंने बेहतर इलाज सुनिश्चित करने और घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। चंदेल में चिकित्सा दल और जरूरी दवाइयां भी भेजी गई हैं।

प्रशासन की चेतावनी

प्रशासन ने संदिग्ध शराब का सेवन नहीं करने की अपील की है। उल्टी, पेट दर्द, चक्कर, धुंधला दिखाई देने या सांस लेने में परेशानी होने पर तत्काल अस्पताल पहुंचने की सलाह दी गई है।


Share This Article
Advertisement Carousel