All India Telugu Conference 2026All India Telugu Conference 2026
Share This Article

रायपुर 21 नवंबर 2026/ Nava Raipur IIIT : जिज्ञासा, रचनात्मक सोच और नवाचार के दम पर छत्तीसगढ़ के बाल वैज्ञानिक अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 के तहत रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के बच्चों ने 156 शोध परियोजनाएं प्रस्तुत किये। इनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वरिष्ठ वर्ग के 10 और कनिष्ठ वर्ग के 6 समूहों सहित कुल 16 समूहों का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हुआ है।

पर्यावरण से ऊर्जा तक, बच्चों ने खोजे समाधान

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में 20 और 21 नवंबर को आयोजित इस आयोजन में बच्चों ने सतत विकास के लिए विज्ञान और नवाचार विषय पर शोध प्रस्तुत किए।

इनमें अपशिष्ट प्रबंधन, ऊर्जा नवाचार, जल संरक्षण, भोजन-कृषि एवं स्वास्थ्य तथा भारतीय ज्ञान प्रणालियों के उपयोग जैसे विषय शामिल रहे।

15 विशेषज्ञों ने परियोजनाओं का मूल्यांकन कर बच्चों को अनुसंधान संबंधी सुझाव दिए।

जिज्ञासा और सवालों से ही जन्म लेता है नवाचार

समापन समारोह में कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ल ने कहा कि वैज्ञानिक बनने के लिए केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है। बच्चों को अपने आसपास की घटनाओं को समझने और लगातार सवाल पूछने की आदत विकसित करनी चाहिए।

उन्होंने आश्वस्त किया कि बाल वैज्ञानिकों को मार्गदर्शन देने के लिए विश्वविद्यालय के द्वार हमेशा खुले हैं।

परिषद के महानिदेशक प्रशांत कविश्वर ने बच्चों को समस्याओं के वैज्ञानिक समाधान खोजने और अपने शोध में निरंतर सुधार करने के लिए प्रेरित किया।

जनवरी में राष्ट्रीय स्तर पर दिखेगा हुनर

चयनित 16 समूह 5 से 8 जनवरी 2027 तक नवा रायपुर स्थित आईआईआईटी में आयोजित राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके अलावा भारतीय विज्ञान कांग्रेस में भागीदारी के लिए दो बाल वैज्ञानिकों का चयन किया गया है।


Share This Article
Advertisement Carousel