US Technology PolicyUS Technology Policy
Share This Article

वॉशिंगटन, 22 नवंबर 2026। US Technology Policy : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विदेशों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) डेटा सेंटर स्थापित करने वाली अमेरिकी कंपनियों को भारी टैक्स और जुर्माना लगाने की चेतावनी दी है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिका में विकसित होने वाले एआई इंफ्रास्ट्रक्चर को दूसरे देशों में ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ट्रंप का जोर तकनीकी निवेश और रोजगार को अमेरिका के भीतर बनाए रखने पर है।

अमेरिका में ही बनेंगे AI डेटा सेंटर

ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी कंपनियों को डेटा सेंटर अपने देश में ही स्थापित करने चाहिए। उनका मानना है कि विदेशों में ऐसे केंद्र बनाने से अमेरिका की तकनीकी क्षमता और रणनीतिक हित प्रभावित हो सकते हैं।

चीन को लेकर जताई चिंता

ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिका अपने डेटा सेंटर दूसरे देशों में नहीं जाने देगा, क्योंकि चीन इस क्षेत्र में बढ़त हासिल कर सकता है। उन्होंने विदेशों में निवेश करने वाली कंपनियों पर भारी जुर्माना लगाने की बात भी कही।

अमेरिकी उद्योगों को संरक्षण देने की रणनीति

एशिया यात्रा से लौटने के बाद पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने यह बयान दिया। उनकी इस चेतावनी से वैश्विक एआई निवेश और अमेरिकी कंपनियों की विदेशों में विस्तार योजनाओं पर असर पड़ने की संभावना है।


Share This Article
Advertisement Carousel