Share This Article रायपुर -23 नवम्बर 2026 / ETrendingIndia / राजनांदगांव जिले के ग्राम भदेरा नवागांव की प्रगतिशील महिला किसान श्रीमती लता बुद्धन ने आधुनिक तकनीक अपनाकर खेती को मुनाफे का कारोबार बना दिया है। राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत 16.88 लाख रुपए का अनुदान लेकर उन्होंने 4,000 वर्गमीटर में पॉलीहाउस तैयार किया। आज उनके खेतों में खिले गुलाब छत्तीसगढ़ के साथ नागपुर और पुणे जैसे महानगरों के बाजारों में भी अपनी महक बिखेर रहे हैं। जरबेरा से शुरू हुआ सफलता का सफर लता बुद्धन ने शुरुआत में पॉलीहाउस में जरबेरा फूलों की खेती की। नागपुर और पुणे में फूलों की अच्छी मांग और बेहतर कीमत मिलने से उनका उत्साह बढ़ा। इसके बाद उन्होंने डच रोज सहित हाइब्रिड गुलाब की उन्नत किस्मों की खेती शुरू की। 30 हजार से अधिक गुलाब के पौधे वर्तमान में उनके पॉलीहाउस में 30 हजार से अधिक गुलाब के पौधे हैं। यहां वैज्ञानिक पद्धति और नियंत्रित वातावरण में गुणवत्तायुक्त फूल तैयार किए जाते हैं। रायपुर, भिलाई और दुर्ग के अलावा नागपुर और पुणे तक नियमित रूप से गुलाब की आपूर्ति की जा रही है। कम लागत में बेहतर आमदनी लता बुद्धन के बेटे तुषार बुद्धन के मुताबिक, पॉलीहाउस में खेती करने से पानी और खाद पर खर्च कम होता है। गुलाब की फसल लगभग चार साल तक उत्पादन देती है और सीजन के अनुसार अच्छी आमदनी होती है। किसानों के लिए बनीं प्रेरणा लता बुद्धन की सफलता बताती है कि आधुनिक तकनीक, मेहनत और बेहतर बाजार प्रबंधन से खेती को लाभकारी व्यवसाय बनाया जा सकता है। उनकी कहानी पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर फूलों जैसी उच्च मूल्य वाली फसलों को अपनाने के लिए किसानों और युवाओं को प्रेरित करती है। Share This Article Post navigation Crop Loss Survey : चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत… फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन… मजगांव , ठेलका एवं बनोरा में खेतों का निरीक्षण