Share This Article रायपुर, 26 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / दुनिया भर में महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा की भयावह तस्वीर सामने आई है। संयुक्त राष्ट्र की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2025 में करीब 47 हजार महिलाओं और लड़कियों की हत्या उनके जीवनसाथी या परिवार के सदस्यों ने कर दी। यानी हर दिन औसतन 129 महिलाओं की जान गई और हर घंटे करीब 5 महिलाओं की हत्या हुई। 47 हजार महिलाओं की गई जान संयुक्त राष्ट्र मादक पदार्थ एवं अपराध कार्यालय (UNODC) और यूएन वुमेन की 2026 की फेमिसाइड रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2025 में दुनिया भर में 78 हजार महिलाओं और लड़कियों की जानबूझकर हत्या की गई। इनमें लगभग 60 प्रतिशत हत्याएं उनके साथी या परिजनों ने कीं। अफ्रीका में सबसे ज्यादा मामले क्षेत्रवार आंकड़ों में अफ्रीका सबसे आगे रहा। यहां 22,100 महिलाओं की हत्या हुई। एशिया में 15,100, अमेरिका में 7,400, यूरोप में 2,100 और ओशिनिया में करीब 300 मामले दर्ज किए गए। हिंसा रोकने के लिए कार्रवाई जरूरी रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाओं की हत्याओं में कमी की रफ्तार सामान्य हत्याओं की तुलना में काफी धीमी है। कई मामलों में हत्या से पहले घरेलू हिंसा, धमकी और उत्पीड़न जैसे संकेत मिलते हैं। संयुक्त राष्ट्र ने महिलाओं की सुरक्षा, शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई और दोषियों को सजा दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की अपील की है। Share This Article Post navigation मिस्र की राजधानी काहिरा में भीषण आग का तांडव…30 लोगों की मौत, 15 घायल