Share This Article मुंबई, 26 नवंबर 2026।Pankaj Tripathi Interview : बॉलीवुड में प्रेम कहानियों और रोमांटिक रिश्तों को पर्दे पर दिखाने के तरीके को लेकर अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने अपनी बेबाक राय रखी है। उनका मानना है कि हिंदी सिनेमा में दिखाई जाने वाली कई टीनएज लव स्टोरी असल में प्यार की गहराई से ज्यादा शारीरिक आकर्षण और हार्मोन पर आधारित होती हैं। पंकज के मुताबिक, सच्चे और परिपक्व प्यार को समझने के लिए उम्र के साथ अनुभव और रिश्तों की समझ भी जरूरी है। टीनएज लव स्टोरी पर पंकज त्रिपाठी की दोटूक राय न्यूज18 से बातचीत में पंकज त्रिपाठी ने कहा कि हिंदी सिनेमा टीनएज प्रेम कहानियों पर काफी भरोसा करता है, लेकिन उनके मुताबिक ऐसी कई कहानियां प्रेम कहानी से ज्यादा हार्मोन की कहानी होती हैं। उन्होंने कहा कि प्यार का वास्तविक अर्थ समय और अनुभव के साथ समझ में आता है। 30-35 की उम्र के बाद आती है प्यार की गहराई पंकज त्रिपाठी का मानना है कि असली प्रेम कहानी जीवन के परिपक्व दौर में शुरू होती है। उन्होंने कहा, “लव स्टोरी शुरू ही होती है 30-35 के बाद। उससे पहले जितनी कहानियां हैं, वो सिर्फ हार्मोन का असर होती हैं।” अभिनेता ने यह भी बताया कि वह ऐसी कहानियां दर्शकों तक पहुंचाना चाहते हैं, जिन्हें वह खुद देखना पसंद करते हैं। उनके मुताबिक, फिल्मों में रिश्तों की गहराई, समझ और भावनात्मक जुड़ाव को भी जगह मिलनी चाहिए। ‘पारिवारिक मनोरंजन’ में दिखा परिपक्व प्रेम का अलग अंदाज पंकज त्रिपाठी पिछली बार फिल्म ‘पारिवारिक मनोरंजन’ में नजर आए थे। फिल्म में उन्होंने रंजन दुबे नाम के अधेड़ उम्र के व्यक्ति का किरदार निभाया है, जो लखनऊ में अकेले रहता है। उसके घर हेलेन (अदिति राव हैदरी) काम करने आती है और कहानी में दोनों के बीच एक अलग तरह का रिश्ता विकसित होता है। फिल्म के बारे में बात करते हुए पंकज ने कहा कि यह एक परिपक्व व्यक्ति की कहानी है, जिसमें सिर्फ हार्मोन हावी नहीं हैं। उनके मुताबिक, इस प्रेम कहानी में शारीरिक आकर्षण की तुलना में वास्तविक प्यार और भावनात्मक जुड़ाव की भूमिका ज्यादा है। Share This Article Post navigation CM Yogi Adityanath : “मेरे भगवा वस्त्रों से चिढ़ है तो होने दीजिए, मैं इन्हें नहीं उतारूंगा”, सीएम योगी का दोटूक जवाब, आत्मनिर्भर यूपी पर भी कही बड़ी बात