Share This Article

रायपुर, 27 नवम्बर 2027/ ETrendingIndia / भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है।

शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने मलेशिया को 6-2 से करारी शिकस्त दी। इस जीत में दीपिका ने दो गोल दागकर अहम भूमिका निभाई। भारतीय टीम ने अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर के जरिए किए।

पहले हाफ में भारत का दबदबा

भारत की ओर से मुमताज खान ने 10वें मिनट में पहला गोल किया। इसके बाद नवनीत कौर ने 18वें मिनट में बढ़त दोगुनी कर दी। दीपिका ने 25वें और 30वें मिनट में दो गोल किए। हाफ टाइम तक भारत 4-1 से आगे था।

दूसरे हाफ में भी बरकरार रही लय

सुनेलिता टोप्पो ने 33वें मिनट में पांचवां गोल किया, जबकि इशिका ने 57वें मिनट में छठा गोल दागा।

फाइनल में चीन से मुकाबला

दूसरे सेमीफाइनल में चीन ने जापान को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अब 28 नवंबर को खिताब के लिए भारत और चीन आमने-सामने होंगे।


Share This Article
Advertisement Carousel