U19 National Football CompetitionU19 National Football Competition
Share This Article

रायपुर, 25 नवंबर 2026।U19 National Football Competition : छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ के युवा फुटबॉल खिलाड़ी अथर्व सिंह ने खेल के क्षेत्र में जिले का नाम रोशन किया है। उनका चयन अंडर-19 बालक वर्ग की राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अब अथर्व अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। इस उपलब्धि से खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले सहित पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है।

वेसलियन स्कूल में अथर्व और परिजनों का सम्मान

अथर्व सिंह के चयन पर बुधवार को वेसलियन स्कूल, खैरागढ़ में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान अथर्व के साथ उनके पिता अभिलेख सिंह और माता नीलू सिंह को भी सम्मानित किया गया। उनकी उपलब्धि को परिवार और जिले के लिए गौरवपूर्ण बताया गया।

जिला शिक्षा अधिकारी ने दी बधाई

समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी उपेंद्र कुमार देवांगन ने कहा कि राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए अथर्व का चयन खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के साथ पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है। उन्होंने युवा खिलाड़ी को बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं। अथर्व के चयन से क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने की प्रेरणा मिलेगी।


Share This Article
Advertisement Carousel