रक्तदान अमृतोत्सव 2.0
रक्तदान अमृतोत्सव 2.0
Share This Article

रायपुर, 17 सितम्बर 2025 / ETrendingIndia / Blood Donation Amritotsav 2.0: Education is the key to success and service is the basis of life – Chief Minister Shri Vishnudev Sai / रक्तदान अमृतोत्सव 2.0 , मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में रक्तदान अमृतोत्सव 2.0 कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा सेवा पखवाड़े का शुभारंभ भी किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा अनिवार्य है। शिक्षा जीवन के हर क्षेत्र में सफलता का मूल आधार है। इसी तरह सेवा ही जीवन का आधार है.

17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़े में प्रदेशभर के महाविद्यालयों में रक्तदान सहित विविध गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने रक्तदान कर रहे युवाओं से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि रक्तदान न केवल जीवन रक्षा का माध्यम है, बल्कि रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। यह सबसे बड़ा दान है, जिसे बार-बार किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है और विद्यार्थियों को उपलब्ध सुविधाओं का पूरा लाभ उठाना चाहिए।

उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग में 700 पदों पर भर्ती की स्वीकृति दी गई है। उन्होंने एनएसएस को समाज को जोड़ने वाला सशक्त विचार बताया।

कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सेवा का भाव निहित है और रक्तदान सबसे बड़ा दान है।

सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सेवा जीवन का सार है।

कार्यक्रम में आयुक्त उच्च शिक्षा श्री संतोष देवांगन, कुलपति डॉ. सच्चिदानंद शुक्ल, राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ. नीता बाजपेयी, कुलसचिव प्रो. अम्बर व्यास सहित बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयंसेवक विद्यार्थी उपस्थित थे।