विकसित भारत रन 2025विकसित भारत रन 2025
Share This Article

रायपुर 29 सितंबर 2025 / ETrendingIndia / Seva Pakhwada: Indians from over 100 countries run together for the ‘Develop India Run / विकसित भारत रन 2025 , युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय के सहयोग से 100 से अधिक देशों में विकसित भारत रन 2025 का सफलतापूर्वक आयोजन किया।

यह इस पहल का पहला वैश्विक संस्करण था जिसका उद्देश्य राष्ट्र निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास को प्रेरित करना था।

“रन टू सर्व द नेशन” टैगलाइन के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में विश्व के प्रतिष्ठित एवं सुगम स्थलों पर आयोजित 3-5 किलोमीटर की सामुदायिक दौड़ में लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई।

बैंकॉक, बीजिंग, बेरूत, बिश्केक, ब्रुनेई, , दोहा, गाले, नैरोबी, कुआलालंपुर, लजुब्लजाना, मांडले, मेलबर्न, पर्थ, रियाद, रोम, सियोल, सिडनी और टोक्यो जैसे विभिन्न शहरों में दौड़ आयोजित की गई।

भूटान, तंजानिया और स्विट्ज़रलैंड सहित अन्य स्थानों पर भी विकसित भारत रन 2025 का आयोजन किया गया।

इस दौड़ में विदेशों में रहने वाले भारतीयों के साथ-साथ स्थानीय समुदाय, छात्र, पेशेवर और भारत को चाहने वाले भी शामिल हुए, ताकि 2047 तक विकसित भारत के दृष्टिकोण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहरा सकें।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने विकसित भारत एवं आत्मनिर्भर भारत की शपथ ली और भारत की विकास यात्रा के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त की।

वे “एक पेड़ मां के नाम” वृक्षारोपण अभियान में भी शामिल हुए जिससे व्यक्तिगत ज़िम्मेदारी एवं पर्यावरणीय स्थिरता के बीच संबंध की दृढ़ता का संदेश मिला।

प्रतिभागियों का “माई भारत” पोर्टल से जुड़ाव दिखा, जो स्वयंसेवा के अवसर, अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम और युवा-केंद्रित पहल प्रदान करता है।

इन कार्यक्रमों ने प्रवासी भारतीयों, भारतीय मूल के लोगों एवं स्थानीय समुदायों के बीच जुड़ाव के लिए एक जीवंत मंच भी प्रदान किया।

स्थानीय नेताओं एवं गणमान्य लोग मुख्य अतिथि के रूप में दौड़ में शामिल होकर उसकी शोभा बढ़ाई ।

विकसित भारत रन 2025 केवल एक फिटनेस एवं सामुदायिक गतिविधि नहीं है बल्कि इससे कहीं बढ़कर, इसे पूरे विश्व में भारत के सेवा भाव, स्थिरता एवं समावेशिता के मूल्यों की अभिव्यक्ति के रूप में मनाया जा रहा है।

इस पहल ने भारत एवं भारतीय प्रवासी समुदायों के बीच संबंधों को मज़बूत किया, युवाओं को सेवा-उन्मुख प्रयासों के लिए प्रेरित किया है और वैश्विक मंच पर भारत की विकास गाथा का प्रदर्शन किया है।


Share This Article