ETrendingIndia रायपुर/देश के उत्तराखंड राज्य में हो रहे 38 वे राष्ट्रीय खेलों में छत्तीसगढ़ ने शानदार प्रदर्शन किया है।
राज्य ने कुल 8 पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा को साबित किया। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण और 5 कांस्य पदक अपने नाम किए।
खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण ने छत्तीसगढ़ को पदक तालिका में 14वें स्थान पर ला दिया है।
प्रतियोगिता में कर्नाटक ने 42 पदकों के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड और महाराष्ट्र क्रमशः 38 और 61 पदकों के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, मणिपुर और मध्य प्रदेश ने भी शीर्ष पांच में अपनी जगह बनाई हैं।
छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों की यह उपलब्धि राज्य में खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। राज्य सरकार की नई खेल नीतियों और खिलाड़ियों को दी जा रही सुविधा का असर दिखने लगा है और उम्मीद है कि भविष्य में छत्तीसगढ़ इसी तरह खेल मंचो पर और मजबूत स्थिति में होगा।
राष्ट्रीय खेलों में छत्तीसगढ़ का प्रदर्शन