पिंकी सोनी पीएम मुद्रा लोन
पिंकी सोनी पीएम मुद्रा लोन

रायपुर, 4 अक्टूबर 2025/ ETrendingIndia / Pinky Soni boosted her business with the help of PM Mudra loan and became an example of self-reliance/ पिंकी सोनी पीएम मुद्रा लोन , मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए स्व-सहायता समूहों को सशक्त करने पर जोर दिया है। इसी दिशा में मनोरा विकासखंड की ग्राम पंचायत मनोरा की निवासी श्रीमती पिंकी सोनी का उदाहरण सामने आया है।

पिंकी सोनी पीएम मुद्रा लोन , बिहान योजना के अंतर्गत महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद पिंकी को शासन की योजनाओं की जानकारी मिली। उन्होंने किराना व्यवसाय को विस्तार देने का सपना देखा और इसके लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 70,000 रुपये का स्वयंसिद्धा लोन प्राप्त किया।

इस राशि से दुकान का विस्तार करने पर न केवल उनकी आय में वृद्धि हुई, बल्कि ग्राहकों का विश्वास भी और मजबूत हुआ।

पिंकी सोनी बताती हैं—
“समूह से जुड़ने के बाद मेरे जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। शासन की योजनाओं की जानकारी मिली और आत्मनिर्भर बनने का आत्मविश्वास भी बढ़ा।”

आज पिंकी अपने परिवार के लिए मजबूत आर्थिक सहारा बन चुकी हैं। उनकी मेहनत और बिहान योजना से मिली सहायता ने उन्हें आत्मनिर्भरता की राह दिखाई है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया है।