Jagannath Temple
Jagannath Temple
Share This Article

रायपुर 11 अक्टूबर 2025 / ETrendingIndia / Digital preservation of ancient heritage related to the Jagannath Temple in Puri / पुरी जगन्नाथ मंदिर डिजिटल संरक्षण , ओडिशा के सुप्रसिद्ध श्रीजगन्नाथ मंदिर से संबंधित दुर्लभ दस्तावेजों, पांडुलिपियों और ऐतिहासिक ग्रंथों को संरक्षित रखने के लिए अब डिजिटल स्वरूप में सहेजा जाएगा। इसके लिए मंदिर परिसर में ‘ज्ञान यज्ञ मंडप’ नामक एक आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जा रही है।

पुरी जगन्नाथ मंदिर डिजिटल संरक्षण , यह पहल जगन्नाथ संस्कृति और परंपराओं से जुड़े अमूल्य ज्ञान को आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित रूप में पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

नई लाइब्रेरी पुरानी रघुनंदन लाइब्रेरी की जगह पर बनाई जाएगी, जिसे एक उन्नत शोध केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां विद्वानों, शोधार्थियों और श्रद्धालुओं को डिजिटल माध्यम से प्राचीन पांडुलिपियों और अभिलेखों तक पहुंच मिलेगी। परियोजना का उद्देश्य मंदिर की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर के संरक्षण के साथ-साथ शोध कार्यों को भी बढ़ावा देना है।